Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पहले चरण के मतदान में छह जिलों पर चुनाव आयोग की विशेष नजर, अति संवेदनशील घोषित

सूत्रों के अनुसार, आयोग के अधिकारियों ने बंगाल में पिछले 15 वर्षों के चुनावी इतिहास की समीक्षा की है। इसके बाद यह निर्णय लिया गया है कि इस बार किसी भी प्रकार के विवाद, हिंसा और अशांति को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

21 Apr 2026

पहले चरण के मतदान में छह जिलों पर चुनाव आयोग की विशेष नजर, अति संवेदनशील घोषित

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से पहले चुनाव आयोग ने राज्य के छह जिलों को विशेष निगरानी में रखा है। आयोग ने इन जिलों को अति संवेदनशील श्रेणी में चिह्नित किया है। जिन जिलों पर खास नजर रखी जा रही है, उनमें मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्धमान और उत्तर दिनाजपुर शामिल हैं। यह जानकारी चुनाव आयोग के सूत्रों से मिली है।

सूत्रों के अनुसार, आयोग के अधिकारियों ने बंगाल में पिछले 15 वर्षों के चुनावी इतिहास की समीक्षा की है। इसके बाद यह निर्णय लिया गया है कि इस बार किसी भी प्रकार के विवाद, हिंसा और अशांति को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

चुनाव आयोग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन लोगों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में गिरफ्तारी वारंट जारी हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। साथ ही संभावित उपद्रवियों और अशांति फैलाने वालों पर भी नजर रखने तथा आवश्यक होने पर उन्हें हिरासत में लेने को कहा गया है।

आयोग का मानना है कि इन छह जिलों में पूर्व के चुनावों के दौरान कई अप्रिय घटनाएं हुई थीं। इसी कारण इस बार अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की जा रही है, ताकि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से कराया जा सके।

चुनाव आयोग पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि 2026 का विधानसभा चुनाव रक्तपात रहित, निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण कराया जाएगा। अब आयोग के ताजा कदम को उसी दिशा में एक और बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पहले चरण के मतदान में छह जिलों पर चुनाव आयोग की विशेष नजर, अ
सूत्रों के अनुसार, आयोग के अधिकारियों ने बंगाल में पिछले 15 वर्षों के चुनावी इतिहास की समीक्षा की है। इसके बाद यह निर्णय लिया गया है कि इस बार किसी भी प्रकार के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News